ब्लॉक प्रमुख ने बदला पाला , छोड़ दिया कर्नवाल का साथ। आरोप भी लगाए।

ब्लॉक प्रमुख ने बदला पाला , छोड़ दिया कर्नवाल का साथ। आरोप भी लगाए।

रूडकी

भगवानपुर की राजनीति में एक नया मोड आ गया है। भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल ने अब अपने ताऊ देशराज कर्णवाल का साथ छोड़ दिया है। आज उन्होंने भगवानपुर

में एक पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि वे जनता से माफी मांगते हुए क्षेत्र के विकास में जी जान से लगेंगी। उन्होंने बताया कि जितने भी काम ब्लॉक भगवानपुर के रुके हुए हैं सबको जल्दी ही अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक तथा उनके ताऊ देशराज कर्णवाल

ने उनको बहुत प्रताड़ित किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सभी कागजात देशराज कर्णवाल के पास है। जिनको वे दे नहीं रहे बल्कि धमका रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार हमे डराने के लिए हमारे घर पर पुलिस भी भेजी है। हम बहुत डरे हुए थे लेकिन अब मेरे सभी बीडीसी मेंबर्स ने मेरा हौसला बढ़ाया है

तथा साथ मिलकर जनता के काम करने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में करुणा कर्णवाल की मां सुमन कर्णवाल ने भी पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल पर आरोप लगाए और कहा कि वो हमे तरह तरह की धमकी दे रहे हैं।