हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ गणेश महोत्सव का हुआ समापन गणपति की निकली भव्य शोभा यात्रा भंडारे में हजारों लोग हुए शामिल

हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ गणेश महोत्सव का हुआ समापन गणपति की निकली भव्य शोभा यात्रा भंडारे में हजारों लोग हुए शामिल

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट के रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव कमेटी के तत्वाधान में जन सहयोग से चल रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव का मंगलवार को विशाल भंडारे व हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

आज सुबह भगवान श्री गणेश की रामलीला मैदान से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए

गणपति बप्पा मोरिया के नारों से नगर गूंज उठा शोभायात्रा हथरंगिया के सर्वदेव मंदिर पहुंची जहां भगवान गणेश को पूर्ण विधि विधान के साथ विराजमान किया गया दोपहर की रामलीला मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं गणेश महोत्सव कमेटी अध्यक्ष अमित जुकरिया ने महोत्सव के सफल संचालन के लिए क्षेत्रीय जनता व समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया

सहयोग में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, गोविंद बोहरा ,राजू गढ़कोटी ,विवेक ओली , बृजेश मेहरा,पप्पू वर्मा ,जीवन

गहतोड़ी, दिनेश पुनेठा ,गणेश दत्त खर्कवाल , हरीश मेहता मोहन चंद्र पंत,भैरव राय, दीप जोशी ,अभिनव चतुर्वेदी, खुशाल सिंह मेहता ,कीर्ति बगोली सहित कई लोग मौजूद रहे