चर्चित डकैती श्री बालाजी जेवेलर्स मामले में आईजी गढ़वाल ने लिया एनकाउंटर घटना स्थल का किया निरीक्षण

चर्चित डकैती श्री बालाजी जेवेलर्स मामले में आईजी गढ़वाल ने लिया एनकाउंटर घटना स्थल का किया निरीक्षण

नरेश तोमर हरिद्वार

हरिद्वार के व्यस्त रानीपुर मोड़ के पास श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने वाले बाईक सवार 2 बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है।

हरिद्वार पुलिस की देर रात बहादराबाद के धनौरी के पास बदमाशों के साथ मुठभेड हुई, जिसके बाद एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया की 1 सितंबर को बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई डकैती के

आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही थी वही जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था कल देर रात दोनों बदमाश BHEL तिहारे पर चेकिंग के दौरान ज़ब इनको रोका गया तो बदमाश फायर करते हुए भाग निकले आत्मरक्षा

में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें एक बदमाश की गोली लगने के बाद मौत हो गई है उसके ऊपर ₹100000 का पुलिस ने इनाम भी रखा हुआ है पंजाब का रहने वाला था दूसरा फरार आरोपी की तलाश जारी है।