Uttarakhand: काल बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो रौंदे; रोंगटे खड़े कर देंगी तस्‍वीरें

Uttarakhand: काल बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो रौंदे; रोंगटे खड़े कर देंगी तस्‍वीरें

 उत्तराखंड

 उत्तराखंड के लालकुआं में एक अनियंत्रित ट्रक ने साप्ताहिक हाट बाजार के सामने तीन कार दो ऑटो और आधा दर्जन बाइक को रौंद दिया। घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बाजार में भीड़ होने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  1. तहसील गेट के पास साप्ताहिक हाट बाजार में रहती है काफी भीड़
  2. काल बनकर दौड़े ट्रक को देख हर किसी की रूह कांप गई

नगर के तहसील गेट पर साप्ताहिक हाट बाजार के सामने अनियंत्रित 16 चक्का ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौंद दिया। जिससे एक कार दुकान के अंदर घुस गई। घटना से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि साप्ताहिक बाजार में भीड़ होने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शनिवार शाम करीब 7: 20 बजे हल्दूचौड़ की ओर से गिट्टी लेकर तेजी से आ रहा 16 टायरा ट्रक संख्या यूपी 25सीटी – 3575 हाट बाजार के निकट ओवर ब्रिज के पास ढलान में अनियंत्रित हो गया। यहां तहसील गेट के पास साप्ताहिक हाट बाजार में बिंदुखत्ता, सेंचुरी पेपर मिल, हल्दूचौड़ समेत तमाम क्षेत्रों के लोग सब्जी खरीदने आते है। यहां काफी भीड़ रहती है।