

उत्तराखंड


उत्तराखंड की राज्य मछली गोल्डन महाशीर को विलुप्ति से बचाने में शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल को बड़ी सफलता मिली है। 14 साल बाद इस मछली को फिर से नवजीवन मिला है। निदेशालय ने सिक्किम मेघालय और केरल को गोल्डन महाशीर के 65 हजार फिंगर लिंग उपलब्ध कराए हैं। अरुणाचल प्रदेश को भी 40 हजार देने की तैयारी है।


खेमराज वर्मा, भीमताल। विज्ञानियों के अनुसंधानों से विलुप्तप्राय हुई राज्य मछली को 14 साल बाद फिर नवजीवन मिला है। जिसकी वजह से अब उत्तराखंड के जलाशयों में गोल्डन महाशीर की चमक दिखने लगी है।


वजूद बचाए रखने के लिए शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल ने सिक्किम, मेघालय और केरल को गोल्डन महाशीर के 65 हजार फिंगर लिंग उपलब्ध करा चुका है। अरुणाचंल प्रदेश को भी 40 हजार देने की तैयारी में है।



