

मनोज कश्यप/हरिद्वार रुड़की


रुड़की के माधोपुर गांव में हुई वसीम उर्फ मोनू की मौत के बाद राजनीतिक तूल बढ़ता ही जा रहा है आज सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और करण मेहरा समेत जिले के तमाम कांग्रेस विधायको ने मिलकर रुड़की तहसील को घेरते हुए प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है।


आज सैकड़ो की तादाद मे कोंग्रेसी रुड़की तहसील पहुंचे और माधोपुर तलाब मे डूबने से हुई वसीम उर्फ़ मोनू की मौत को लेकर अब राजनितिक तूल बढ़ता ही जा रहा है तमाम विपक्षी दल के नेता सोहलपुर गाँव पहुंच रहे है और मृतक मोनू के परिवार से मिकलर उन्हें इन्साफ दिलाने का दावा कर रहे है वही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीस रावत ने पुलिस द्वारा वसीम


उर्फ़ मोनू की हत्या करने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे गुंडाराज चल रहा है नाकि कानून राज जिसे अब कतई बरदास्त नहीं किया जाएगा उन्होंने उत्तराखंड मे हुए विभिन्न मामलो मे मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि पुलिस अब भाजपा के इशारो पर काम कर रही है अंकिता भंडारी की हत्या के मामले मे परिवार को इन्साफ नहीं मिला है और वही रुड़की


के सांतरशाह गाँव मे एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले मे भाजपा नेता आदित्य राज सैनी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई और बेलड़ा गाँव के प्रकरण आदि अन्य मामलो मे भाजपा सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार वसीम की मौत पर चुप्पी साधे हुए है वही करण मेहरा ने कहा की लोगो के साथ बहुत गलत हो रहा है इस सरकार मे उत्तराखंड वासियों को इन्साफ नहीं मिल रहा है जिसका विरोध अब उनकी पार्टी अमजन के साथ मिलकर करेगी वही कल रविवार को उनकी पार्टी के नेता और तमाम कोंग्रेसी हरिद्वार एसएसपी के दफ्तर पहुंच कर वसीम की मौत के मामले मे इन्साफ की मांग करेंगे।


