

रानीखेत


नगर में मां नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं । महोत्सव समिति के सदस्यों ने राय स्टेट में कदली वृक्षों को आमंत्रित किया । कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की प्रतिमा बनाई जाएगी । विधि विधान के साथ कदली वृक्षों को आमंत्रित किया


गया । . आठ सितंबर को शोभा यात्रा के साथ कदली वृक्षों को मां नंदा देवी मंदिर परिसर लाया जाएगा जहां प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा ।11 सितंबर को नंदाष्टमी के दिन प्रातः शुभ मुहूर्त में मां की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी ।


नंदा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है । कदली वृक्ष आमंत्रण के दौरान मां नंदा देवी महोत्सव के संरक्षक हरीश लाल साह, अध्यक्ष अंशुल साह, भुवन साह, प्रमोद कांडपाल, मुकेश साह , किरन साह, मोहन नेगी, विमल भट्ट , विमल सती मौजूद रहे।



