शोभायात्रा निकालने के साथ रानीखेत में जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

शोभायात्रा निकालने के साथ रानीखेत में जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

रानीखेत

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शोभा यात्रा निकालने के साथ समापन हो गया । मुख्य बाजार में बच्चों और युवाओं द्वारा बनाई गई

झांकियों की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर जरूरी बाजार , रोडवेज स्टेशन केमू स्टेशन पहुंची

श्री शिव मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का समापन हो गया। शिव मंदिर समिति के पदाधिकारी अगस्त लाल शाह ने बताया की

अव्वल झांकियां को पुरस्कृत किया जाएगा । शोभा यात्रा के दौरान शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे , जगदीश अग्रवाल , अतुल अग्रवाल ,दीपक खंडेलवाल , कांडपाल ,रमेश अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे ।