पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे अमित

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे अमित

मसूरी उत्तराखंड

रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह

यमुना नगर जगादरी हरियाणा से आये युवक अमित वर्मा ने शहीद भगत सिंह चौक पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता से अपील की कि


वे अपने घरों के आस पास और खाली जमीन पर पेड़ लगाये और उनकी अपने बच्चों की तरह देखभाल करें
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे युवक का उत्साह देखते ही बनता है वह अकेला हाथ में पर्यावरण बचाने को बोर्ड लेकर जनता को हैंड माइक से संबोधित करता है और कहता है कि अगर पर्यावरण नहीं बचेगा तो मानव जीवन भी नहीं रहेगा, बढ़ते तापमान से चिंतित युवा अमित वर्मा एक व्यवसायी है और विगत चार माह से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा, चंडीगढ,

कुरूक्षेत्र, जगादरी, यमुना नगर, देहराूदन सहित मसूरी आदि में जनता को संदेश दे रहे हैं
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पड़ी भीषण गर्मी ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और तब से वह जहां भी जाते है अपने साथ बोर्ड ले जाते हैं और चौक चौराहों पर जनता को पर्यावरण बचाने और पेड़ लगाने का संदेश देते हैं उन्होंने कहा कि

व्यवसायी होने के नाते वह अपना कार्य समाप्त करने के बाद दो से तीन घंटे जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं और अकेले ही इस मुहिम को चला कर जनता को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देते हैं