ई ऑटो चालकों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन। मुनिकीरेती में एंट्री दिलाने की करी मांग। मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी।

ई ऑटो चालकों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन। मुनिकीरेती में एंट्री दिलाने की करी मांग। मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी।

लोकशन- ऋषिकेश

रिपोट- सागर रस्तोगी

मुनिकीरेती में एंट्री नहीं मिलने से ई रिक्शा और ई ऑटो चालक अब बेहद ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

समस्या के समाधान के लिए चालक लगातार अधिकारियों की ओर टक टकी लगाए हुए हैं। लेकिन अधिकारियों की नजरे इनायत चालकों पर होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। आज चालकों ने शहर में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

चालकों ने एसडीएम से ई ऑटो को मुनिकीरेती में राम झूला लक्ष्मण झूला तक एंट्री दिलाने की मांग की है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मुनिकीरेती में एंट्री नहीं मिलने से चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ऑटो चालक बैंकों की किस्त नहीं दे पाएंगे। जिससे उनकी और ज्यादा परेशानी बढ़ जाएगी।

यदि चालकों की समस्या का समाधान नहीं होगा तो चालक धरना प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे