

टॉप विकासनगर
रिपोर्ट: सतपाल धानिया


कैलाश रिवर बैड मिनरल्स कम्पनी के कर्मीयों और ट्रक संचालकों के बीच हुए विवाद और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।


जिसके चलते दून डंपर जन कल्याण समिति के बैनर तले ट्रक व डम्फर संचालकों ने कम्पनी पर तानाशाही और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।


दरअसल आपको बता दें कि खनन विभाग के साथ ही कैलाश रिवर बैड मिनरल्स कम्पनी को प्रदेश सरकार ने अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए जिम्मा सौंपा है।


लेकिन कंपनी नियमो को ताक पर रखकर अवैध खनन को भी बढ़ावा दे रही थी जिसके चलते कई बार खुलेआम सड़को पर लाठी डंडे और खूनी संघर्ष देखने को मिला है

ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि माइनिंग कंपनी प्रदेश में भय का माहौल बनाकर ट्रांसपोर्टरों को दबाना चाहती है ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि पुलिस भी माइनिंग कंपनी के प्रभाव में आकर एकतरफा कार्यवाही कर रही है

और चालको परिचालको सहित ट्रांसपोर्टरों पर मुकदमे दर्ज कर रही है जिससे आक्रोश पनप रहा है दून डंपर जन कल्याण समिति ने चेतावनी दी है कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक निष्पक्ष जांच नही होती ओर माइनिंग कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही नही होती



