

टॉप : देहरादून


भाजपा की संगठन महापर्व तथा सदस्यता अभियान कार्यशाला


भाजपा के संगठन महापर्व तथा सदस्यता अभियान कार्यशाला मे अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश की चिंता करने वाली भाजपा इकलौती पार्टी हैं, लिहाजा इस अभियान का सफल होना बहुत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 के संकल्प लेने वाले हमें अधिक से अधिक सदस्य चाहिए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में एकमात्र सर्वव्यापी पार्टी हैं जिसका शहरों से लेकर गांव के प्रत्येक बूथ तक


संगठन कार्य करता है। हमें सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी की पहचान को बरकरार रखते हुए पार्टी सदस्यों के नए रिकॉर्ड को कायम करना है। पार्टी की कार्यपद्धति, लोकसंपर्क से लोकसंग्रह को अपनाते हुए पार्टी विचारधारा को जन-जन में स्वीकार्य बनाते हुए नए सदस्यों को भी जोड़ना है। हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए देश की चिंता करने वाली इकलौती राजनीतिक पार्टी हैं । इसलिए इस अभियान की सफलता का विकसित भारत की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है, यह हम सबको ध्यान रखना है


