

मनोज कश्यप/ हरिद्वार


हरिद्वार में हर की पैड़ी कॉरिडोर को धरातल उतारना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। आज हरिद्वार के सीसीआर


हॉल में जिला प्रशासन, स्थानीय व्यापारियों और कंसलटेंट फर्म के बीच समन्वय मीटिंग हुई। जिसमें व्यापारियों ने मुख्य बाजारों में जगह-जगह पर की जा रही मार्किंग का विरोध किया। वहीं कंसलटेंट फर्म के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना अभी सर्वे


के फेज में है। जिसमें टोपोग्राफिकल सर्वे किया जा रहा है। इसमें सरकार की ओर से किसी भी तरह के चौड़ीकरण के निर्देश नहीं है। इसलिए योजना के तहत किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कोई संभावना नहीं है। कॉरिडोर योजना के तहत सिर्फ


हरिद्वार का सौंदर्य करण किया जाना है। व्यापारियों ने कंसलटेंट फर्म से सर्वे की जानकारी साझा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी की कॉरिडोर के नाम पर किसी भी तरह की तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसडीएम ने भी व्यापारियों और कंसलटेंट फर्म को आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर कॉरिडोर को लेकर शेयर की जा रही भ्रामक जानकारी से भी बचने की अपील की।


