पुलिस की नाक के नीचे चले लाठी,डंडे, घुसे, लात।पुलिस ने भी भांजी लाठियां।

पुलिस की नाक के नीचे चले लाठी,डंडे, घुसे, लात।पुलिस ने भी भांजी लाठियां।

टॉप — विकासनगर।
रिपोर्ट:सतपाल धानिया

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर देर रात हुडदंगियों ने जमकर तांडव मचाया।
यहाँ पुलिस चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर माइनिंग कंपनी का चेक पोस्ट है… देर रात कुछ कहासुनी के बाद खनन कंपनी के लोगों ने डंपर चालक की पिटाई कर दी… और उसके बाद देर रात दोनों गुटों के लोग मौके पर जमा हो गए।

तस्वीरें देखिए कैसे जमकर इन लोगों में घुसे,,लात चल रहे हैं।


एक दूसरे पर कुर्सी मेज पटकी जा रही है।
डंडों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला हो रहा है।
लेकिन मामला खनन से जुड़ा है तो मित्र पुलिस इन गुंडई करने वाले लोगों को कई घंटो तक केवल मोहब्बत से समझाती रही।
भीड़ लगातार जमा होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।जब हालात बिगड़े तब जाकर पुलिस को लाठी चार्ज कर हुड़दंगियों को खदेड़ना पड़ा
देखिए जब पुलिसकर्मी गुंडई कर रहे इस शख्स को समझने की कोशिश करता है… तो किस धौंस में पुलिसकर्मी को जवाब मिलता है ।

देर रात जब कई घंटो तक हुडदंगियों का ये हुड़दंग शांत नहीं हुआ।
तो फिर पुलिस ने हुडदंगियों पर जमकर लाठियां भांजी।

पुलिस की नाक के नीचे चौकी से महज कुछ कदमो की दूरी पर इस तांडव को बढ़ता देख पुलिस घंटो हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही।
और मामला एक बड़े हुड़दंग में तब्दील हो गया।
इस मामले में पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल उठने लाजमी है।तो वहीं जब इस प्रकरण पर विभागीय पक्ष जानना चाहा तो अधिकारियो ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया