मुख्य अभियंता पहुंचे धरनास्थल

मुख्य अभियंता पहुंचे धरनास्थल

थराली मोहन गिरी

सिंचाई विभाग परिसर में ठेकेदारो द्वारा दिया जा रहा धरना 12 वें दिन भी जारी रहा रविवार को सिंचाई विभाग के गढ़वाल क्षेत्र के मुख्य अभियंता सुभाष चन्द्र और अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार धरना स्थल पर पहुंचे

और धरने पर बैठे ठेकेदारो से धरना समाप्त करने का आग्रह किया ,वहीं ठेकेदार अपनी दो सूत्रीय मांगों पर अड़े रहे ठेकेदारो ने स्थायी अधिशासी अभियंता की नियुक्ति के साथ ही वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग

मुख्य अभियंता सिंचाई से की ,जिस पर मुख्य अभियंता ने ठेकेदारो को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जांच और स्थायी अधिशासी अभियंता की नियुक्ति को लेकर पत्रावली शासन को भेजी जाएगी

और जल्द ही सिंचाई विभाग में स्थायी अधिशासी अभियंता की नियुक्ति की जाएगी वहीं ठेकेदारो ने मांग पूरी होने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी है