इंटर कॉलेज में शिक्षको की कमी से, 800 छात्रों का भविष्य अधर में

इंटर कॉलेज में शिक्षको की कमी से, 800 छात्रों का भविष्य अधर में

लोकेशन :- टिहरी (घनसाली)

रिपोर्ट :- धर्म वीर राणा।

टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा के नव जीवन आश्रम
घूतू भिलंग इंटर कालेज में लबे समय से शिक्षकों की कमीबनी हुई है ,जिस कारण छात्रों को पढ़ाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है कि विद्यालय में कई विषयों के टीचर न होने से बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को कई सब्जेक्ट के लिए प्राइवेट ट्यूशन लेना पड़ रहा है।
ऐसे में छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंता में है


वहीं अगर बात करें तो नवजीवन आश्रम इंटर कॉलेज घूतू सीमांत क्षेत्र में है जहां पर विद्यार्थियों की अच्छी खासी संख्या है जो पलायन रोकथाम के लिए एक अच्छी खबर है।क्योंकि लगातार लोग अच्छी शिक्षा स्वस्थ के लिए पहाड़ों से पलायन करते जा रहे हैं


जिसके बावजूद भी शिक्षा विभाग यहां पर लंबे समय से शिक्षकों की कमी को दूर करने में नाकाम साबित हुआ है
वहीं अगर बात करें तो 10000 से ज्यादा वाले आबादी वाले इस इलाके में यह एकमात्र इंटर कॉलेज है जहां पर दूर दराज के गांव से छात्र अपने भविष्य को संवारने के लिए पहुंचते हैं
वहीं विषम भौगोलिक परिस्थितियों से गुजरकर बच्चों को स्कूल तक भेजना और उनके लिए अच्छी शिक्षा का होना ग्रामीणों के लिए सपने देखने जैसा है।


वहीं अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग सीमांत क्षेत्र के इस स्कूल के नोनीहालों का भविष्य कैसे संवारता है।