


रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी


पौड़ी जनपदके गगवाड़ा गांव में एक महिला के बाथरूम में गिर जाने से मौत हो गई है। सबको राजस्व पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गग्वाडस्यूं पट्टी के गगवाड़ा गांव की


रहने वाली एक महिला जब नहाने के लिए बाथरूम गई और लंबे समय तक वापस नहीं आई तो तब परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और पाया कि


महिला अचेत अवस्था में फर्श पर गिरी हुई है आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सबका पोस्टमार्टम किया जा रहा है जिसमें मौत के करणो का पता चल पाएगा स्थानीय पटवारी


साकिर हुसैन तथा मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभवतः महिला को नहाते वक्त ह्रदय घात हुआ हो। सही करणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलपाएगा। राजस्व पुलिस अपने अनुसार भी इस घटना की जांचकर रही है।


