

स्थान = खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट=अशोक सरकार

ऊधम सिंह नगर के विधान सभा खटीमा में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें याद करते हुए नमन किया।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामू जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए शहीद स्मारक में साफ सफाई के साथ उन्होंने वृक्षारोपण का कार्य भी किया।

साथ ही कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है. श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी।

