गदरपुर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ।

गदरपुर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ।

स्थान गदरपुर।
रिपोर्टर महेंद्र पाल सिंह।

गदरपुर के एक मैरिज हॉल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सबसे ज्यादा बंगाल और पंजाब के लोग विस्थापित हुए थे जिन्होंने देशभक्ति दिखाते हुए पाकिस्तान का त्याग कर हिंदुस्तान में शरण ली थी आज उनके बलिदानों को याद करने का दिन है।

इस मौके पर बोलते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सबसे ज्यादा दंश पश्चिम बंगाल के बंगाली समाज और पंजाब के पंजाबी समाज ने झेला था अनेक परेशानियों का सामना करते हुए भारत पहुंचे थे और अपनी जमीन जायदाद धन

दौलत सब कुछ लुटा कर पाकिस्तान का त्याग किया था आज बड़ी संख्या में यहां पाकिस्तान बनने के बाद विभाजन की विवेचना सहने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई है और उन्हें याद भी किया गया है