


संजय कुंवर, जोशीमठ,


सूबे के भारत तिब्बत बोर्डर से सटे पहले सरहदी सीमांत नगर जोशीमठ में भी आज स्वतंत्रता दिवस बड़े


ही हर्षोलास के साथ मनाया जा रहा है, प्रातः काल से ही नगर छेत्र की गली मोहल्ले तिराहे सड़कों की पगडंडियों सड़कों पर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देश प्रेम और देश भक्ति के गीत गूंज रहे है,


मुख्य बाजार से लेकर सभी वॉर्ड तिरंगे से पटे हुए नजर आ रहे है,आज सुबह झमाझम बारिश की फुहारों के बीच नगर छेत्र के करीब दो दर्जन विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा पकड़े हुए


अमर वीर जवानों और वीर नारियों की प्रतीकात्मक वेश भूषा के साथ नरसिंह मंदिर से लेकर बद्रीनाथ टैक्सी स्टैंड

अपर बाजार जोशीमठ होकर टीसीपी तिराहे तक आकर्षक प्रभात फेरी निकाली, वहीं इस बार प्रभात फेरी में नगर छेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा टीम वर्क से बनाई गई झांकियो का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर

कालेज जोशीमठ की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के मंदिर अयोध्या और श्री बद्रीनाथ मंदिर की झांकी सहित विश्व सांस्कृतिक विरासत रम्माण , पारंपरिक पौणा लोक नृत्य, और अमर कल्प वृक्ष ज्योतेश्वर महादेव की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही



