

स्थान= खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट=अशोक सरकार

खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज खटीमा सुरही रेंज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं देशभर में निकाली जा रही हर-घर तिरंगा यात्रा, यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है।

इस दौरान देश भक्ति तरानों पर झूमते हुए वन विभाग की टोली निकली, जिसमे हर घर तिरंगा हम फहराएंगे तथा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सुरही रेंज से खटीमा के मुख्य चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं सुरही रेंज के रेंजर राजेंद्र मनराल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों के दिशानिर्देशों के

मद्देनजर आज हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वन विभाग के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं लोगों को अपने-अपने घरों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ आने वाली युवा पीढ़ी एवं बच्चों के साथ प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही मनराल ने कहा की भारत माता की रक्षा के लिए हम और हमारा पूरा स्टाफ हर समय अपने बलिदान को लेकर तैयार रहेगा। इस दौरान ,सतीश रेखाड़ी, सुंदरलाल वर्मा,आर डी वर्मा,मुकेश कुमार ,मनोज बिष्ट के साथ पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

