

लोकेशन- मुनिकिरेती

संवाददाता – सागर रस्तोगी


थाना मुनिकिरेती क्षेत्र मे विगत कई समय से संचालित ई रिक्शा नो एंट्री वाले मार्गो पर भी जबरन आवाजाही कर रहे हैं। पुलिस के लाख कोशिशो के वावजूद भी ई रिक्शा संचालक मनमानी कर रहे हैं।


ऐसे मे पुलिस ने आज इलेट्रिक रिक्शा के संचालको और मालिकों को बुलाकर उन्हें लास्ट अल्टीमेटम दिया है। दरअसल मुनिकिरेती क्षेत्र मे हजारों की संख्या मे ई रिक्शा संचालको का संचालन होता है


ऐसे मे सवारी की चाह मे संचालक रिक्शे को लेकर कंही भी घुस जाते हैं, जिससे राहगीरों को दिक्क़ते तो आती ही हैं, वंही यातायात व्यवस्था भी लगातार धराशाई होने लगती है।

पुलिस ने व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए संचालको के साथ बैठक कर उन्हें हिदायत दी है कि यदि अब कोई नो एंट्री जोन मे रिक्शा संचालित होता पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


