प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक बार फिर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो चला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक बार फिर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो चला है।

संजय कुंवर,जोशीमठ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक बार फिर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान वृहद स्तर पर शुरू हो चला है।
इस निमित्त भाजपा ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) मंडल के द्वारा तिरंगा संदेश यात्रा को भव्य एवं सफल बनाया गया।


आज प्रातः गांधी मैदान जोशीमठ में एकत्रित होकर युवा मोर्चा के तत्वाधान में “तिरंगा बाइक रैली” निकल गई तिरंगा बाइक रैली गांधी मैदान से मारवाड़ी चौक ,सिंहधार,नरसिंह मंदिर, पेट्रोल पंप, इंटर कॉलेज तिराहा से होते हुए रविग्राम में शहीद

प्रकाश चंद्र डिमरी जी के स्मारक में स्वच्छता,माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात वहां से अप्पर बाजार होते हुए ब्लॉक कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर स्वच्छता, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। ब्लॉक सभागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहीद मुरली सिंह बिष्ट जी के वीरांगना श्रीमती

पार्वती देवी, स्वतंत्रता सेनानी फतेह सिंह पंवार के पुत्रवधू श्रीमती नंदी देवी पंवार का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया सहसंयोजक विजय कपरूवाण सह संयोजक अंशुल भुजवाण मंडल अध्यक्ष नितेश

चौहान बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष किशोर पंवार इरेड़ा के डायरेक्टर रोहिणी रावत ,महिला आयोग की सदस्य विजय रावत महिला मोर्चा के मंडल शांत भट्ट जनजाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष सुखदेव महिपाल जेष्ट श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।