

स्थान_ खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार


खटीमा क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा अब राजनीति रंग लेने लग गई है सोमनाथ मौर्य भाजपा नेता का कहना है कि पटवारी और तहसीलदार विधायक के कहने के अनुसार कार्य कर रहे हैं


उन्होंने यहां तक कह दिया कि खटीमा तहसीलदार, पटवारी विधायक के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं इस कारण से क्षेत्र में आपदा परिवार लोगों को पूर्ण रूप से चैक वितरित नहीं हो पा रहे हैं वही ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार बंडिया का कहना है कि हमारे क्षेत्र में किसी प्रकार का राजनीति नहीं हुई है


जो भी चेक बाटे हैं शासन स्तर से बाटे हुए हैं उसमें से कुछ चेक सोमनाथ मौर्य के द्वारा बांटे गए हैं अभी कुछ आपदा प्रवाहित लोग बचे हुए हैं उनसे उनको लेकर शासन से गुजारिश की गई है कि जल्द से जल्द उन्हें चेक वितरण कर किया जाए वही इस समय तहसीलदार खटीमा हिमांशु जोशी का कहना है कि

प्रवाहित लोगों को चेक वितरण कर चुके हैं कुछ लोग बचे हैं उनको सर्वे कराकर वितरित कर दिए जाएंगे, कुछ नेता आपदा प्रवाहित लोगों को लेकर राजनीति कर रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि जहां इन नेताओं को प्रशासन से सहायता राशि पहुंचने के लिए प्रयास करना चाहिए वही नेता अब एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं क्या यह उचित है इस पर आम लोगों को गौर करना चाहिए


