पुलिस ओर बदमाशो के बीच मुठभेड़

पुलिस ओर बदमाशो के बीच मुठभेड़

मनोज कश्यप

हरिद्वार

बीते कुछ दिनों पहले हरिद्वार किराना व्यपारी को तमंचे के बल पर लूटने वाले बदमाशों में से एक को हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पांव में गोली लगी है। पुलिस ने अन्य साथियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना

व्यपारी के सर पर तमंचा रख क़र उसके गले से सोने की चैन और दूकान के गल्ले में रखी नकदी लूट क़र फरार हो गए थे। जिसके बाद सुचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में धरपकड़ अभियान चलाया था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। वही, सोमवार देर रात को मुखबिर की सुचना पर हरिद्वार पुलिस और एसओजी

की टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पाँव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा उसको गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।