जसपुर में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा।

जसपुर में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा।

स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव

जहां पूरा देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है वही हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर पूरे देश में नगर नगर गांव गांव तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत आज जसपुर नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य खड़क सिंह चौहान जिला मंत्री डॉक्टर सुदेश चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजयुमो व समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी में आर्मी के रिटायर्ड जवानों ने संयुक्त रूप से नगर के

तिरंगा चौक पर एकत्रित होकर हाथों में तिरंगा लेकर भव्य व विशाल यात्रा स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के झंडा चौक से शुभारंभ होते हुए नगर के मुख्य मार्ग मेन बाजार अब्दुल बारी चौक ठाकुर मंदिर गांधी पार्क ठाकुरद्वारा बस स्टैंड होते हुए जसपुर के तिरंगा चौक पर समापन किया गया

तिरंगा यात्रा में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला ओ साथी नगर वासियों ने देश के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहराने का संकल्प भी लिया