शिव पार्वती को समर्पित हरयाली तीज मनाई

शिव पार्वती को समर्पित हरयाली तीज मनाई

नरेश तोमर

हरिद्वार

श्री वैश्य बंधु समाज की तरफ से आयोजित तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया ,शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वैश्य बंधु समाज की

महिला विंग की संस्थापक शशि अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित पर्व है। शास्त्रों के अनुसार देवी पार्वती

ने कई जन्मों तक भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए हरिद्वार के बेल पर्वत पर तीन हज़ार वर्षो तक कठोर तपस्या की। उसी के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष हरियाली तीज मनाई जाती है