

मसूरी उत्तराखंड


शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार टलता जा रहा है प्रदेश के मुख्यंमंत्री की घोषणा के बाद लगातार इसमें व्यवधान आता रहा है मुख्यमंत्री की घोषणा में शहीद स्थल पर टिन शैड बनाया जाना था


जिसका राज्य आंदोलनकारियों ने विरोध किया था और कहा था कि टिन शैड बनने से इसकी सुंदरता समाप्त हो जायेगी जब कि मांग थी कि शहीद स्थल के बगल वाली जमीन पर संग्रहालय बनाया जाय


उत्तराखंड राज्य आंदोलन के तहत मसूरी गोलीकांड की बरसी से पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर टिन शैड बनाने के निर्देश नगर पालिका मसूरी को दिए जब कि यह कार्य पहले सिंचाई विभाग को दिया गया था



