

स्थान- रामनगर, उत्तराखंड
संवाददाता- सलीम अहमद साहिल


कॉर्बेट से लगते रामनगर वनप्रभाग के मोहान क्षेत्र में एक घायल टाईगर का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें टाईगर के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है,

टाईगर लगातार आबादी के पास ग्रामीण क्षेत्र मोहान और चुकुम क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। टाईगर के लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि एक टाईगर का वीडियो वायरल हो रहा है जो मोहान क्षेत्र का है।


उन्होंने कहा कि कई बार शिकार के दौरान टाईगर घायल हो जाते हैं। हमारे द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।


साथ ही क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप लगाकर टाईगर की लगातार मॉनिटरिंग भी की जायगी। अगर कैमरा ट्रैप में टाईगर घायल पाया जाता है तो हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर टाईगर को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी।


