बाढ़ प्रभावित लोग सहायता न मिलने पर भड़के,साथ ही किया तहसील का घेराव

बाढ़ प्रभावित लोग सहायता न मिलने पर भड़के,साथ ही किया तहसील का घेराव

स्थान= खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट=अशोक सरकार

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में विगत दिनांक 7और8 जुलाई में भारी बारिश के साथ आई आपदा बाढ़ में प्रभावित परिवारो के आवास में पानी भर गया जिससे घरेलू सामान, बाढ़ के पानी में दूब कर पूर्णतः नष्ट हो गया। जिसमें बरी अंजनियां टेढ़ाघाट में अभी तक सरकार द्वारा प्रदत आहतुक सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

जबकि मौके पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया गया जिसमें पात्र व्यक्तियों को जानबूझ कर छोड़ते हुये ऐसे अपात्रों को चेक वितरित किये गये जिनके न तो घरों में पानी पहुंचा और न ही लो कोई नुकसान हुआ। जिसको लेकर हयात सिंह बिस्ट के साथ ग्रामीणों द्वारा राजस्व को हर कमी को दिखाया और बताया गया। परन्तु उन्होंने कोई व्यान नहीं देकर अपात्रों को चेक उपलब्ध करा दिये। जिसपर ग्रामीणों का कहना है,

कि हमारे तथ्यों की गहनता से तत्काल जांच की जाये और अपात्रों से चेक धनराशि वापस कराई जाकर हम पात्र प्रथगगों को उपलब्ध कराई जाये। यदि इस गोडगाह की जांच नहीं की गई और अपात्रों को वितरित चेक धनराशि वापस न सी गई तो प्रार्थीगण धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे तिस हेतु शासन प्रशासन उत्तरदायी होगा।


जांच कर अपात्रों से चेक धनराशि वापस लेकर हम पात्र प्रार्थीगणों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी। वहीं तत्कालीन कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि इस मामले को सारे मामले की जांच की जाएगी जो लोग रह गए हैं उनका जल्द से जल्द सहायता दिलाने की बात कही साथ ही सभी का डाटा रखा जाएगा।