बारिश के चलते कई जगह बाढ जैसे हालात

बारिश के चलते कई जगह बाढ जैसे हालात

ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में रात से हो रही बारिश ने कई इलाको में बाढ जैसे हालात पैदा कर दिए है । रूद्रपुर के कुछ इलाको में पानी घरों में घुस चुका है , कई कॉलोनी में पानी का स्तर इतना बड़ गया कि

आधी रात को प्रसाशन ने लोगो को घरों से निकाल कर महफ़ूज़ जगह शिफ्ट किया । रूद्रपुर की फुलसूँगा , तीन पानी डैम , खेड़ा , जगतपुरा जैसे कई इलाको में पानी भर गया है । रात भर हुई तेज बारिश के

चलते एसडीआरएफ़ की टीम बचाव और ज़िला प्रसाशन की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है । प्रसाशन प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही है और राहत सामग्री पहुँचाने में लगी हुई है ।

अभी तक सुरक्षा टीम ने ३०० से ज्यादा लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया है । रूद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा समेत अन्य नेता भी बचाव कार्य को सुनिश्चित करवाने में लगे हुए है