नोलिया गांव पाटी में शॉर्ट सर्किट से दो मकानो में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान

नोलिया गांव पाटी में शॉर्ट सर्किट से दो मकानो में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान

स्थान:चंपावत
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

आज बुधवार तड़के चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्त नोलिया गांव मे जगत सिंह चिलवाल पुत्र स्व शेर चिलवल व हरुली देवी पत्नी शेर सिंह चिलवाल के मकान में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आज सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण आग लग गई आग से दोनो मकान क्षतिग्रस्त हो गये है आग लगने का पता चलते ही घर के भीतर सो रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर की ओर भागे तथा ग्रामीणों को आग लगने की सूचना दी।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे सभी ग्राम वासियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकानों के भीतर रखा सारा समान जलकर राख हो गया आग लगने से दोनों परिवारों को लाखों का नुकसान पहुंचा है और भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं

धधकती आग की लपटों के बीच ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया वही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के द्वारा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की गई है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश सिंह गैड़ा ने बताया आग से किसी भी प्रकार की जन हानि व पशु हानि नहीं हुई है लेकिन दोनों परिवारों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है

उनके द्वारा प्रशासन व अन्य जनप्रतिनिधियों को इस बात की सूचना दे दी गई है दोनों पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक मदद की सख्त जरूरत है आग बुझाने में जगत सिंह, दीपक नौलिया, केसर सिंह नौलिया, दुर्गा सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह ,कैलाश सिंह गैड़ा प्रधान प्रतिनिधी आदि शामिल रहे