

लोकेशन – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव


कांवड यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा हाईवे को वन वे किये जाने के कारण दिन प्रति दिन हाईवे पर हादसो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ।


जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 74 मार्ग पर फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर बरपाया जिसके चलते हुई दो वाहनों की भिड़ंत मे दोनो वाहन चालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।


घटना के बाद एन एच 74 मार्ग पर पूरी तरह जाम लग गया जिसको प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया
बता दें कि गत दिवस मंगलवार की शाम कैंटर चालक शाकिर पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी गांव शहरवाला, थाना नगीना परिचालक मनोज कुमार पुत्र मनोहर सिंह निवासी आजाद नगर कालोनी कस्बा व थाना नगीना के साथ बनारस से कैंटर लेकर नगीना लौट रहा था।


इसी दौरान रेहड़ थाना क्षेत्र के रायपुरी बॉर्डर व गांव अंगदपुर के नजदीक एनएच 74 पर कोटद्वार से हल्द्वानी जा रही दूसरी कैंटर से कैंटर जा टकराई। जिसमे दूसरे कैंटर चालक शाहिद खाॅन उर्फ गुड्डू पुत्र बाबू खान निवासी मोहल्ला मदीना पीलीभीत, कोतवाली पीलीभीत तथा परिचालक मोहम्मद अनीस पुत्र अब्दुल गफूर निवासी गोपाल मंदिर, लाल मस्जिद हल्द्वानी थाना बाकुरपुरा(हल्द्वानी) सहित दूसरे कैंटर चालक व परिचालक मनोज कुमार व शाकिर घायल हो गये।

घटना स्थल पर पहुंचे सीओ अफजलगढ़ अंजनी चतुर्वेदी तथा स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने हाईवे पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया


