स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट
खेल विभाग चंपावत के द्वारा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिवर्ष अप्रैल माह से जिले के विभिन्न स्थानों में फुटबॉल, क्रिकेट ,बॉक्सिंग, कराटे ,ताइक्वांडो, बैडमिंटन आदि खेलों के खेल कैंप
संचालित किए जाते थे खेल कैंपों में खेल विभाग के द्वारा नियुक्त किए गए प्रशिक्षकों के द्वारा खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारा जाता था वही लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में विभिन्न खेलों को खेल रहे खिलाड़ियों ने बताया इस वर्ष खेल विभाग के द्वारा जुलाई माह तक खेल कैंप नहीं खोले गए हैं जिस कारण क्षेत्र के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी बिना किसी कोच व सुविधा के खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ियों ने खेल
विभाग से जल्द से जल्द खेल कैंप संचालित करने तथा खिलाड़ियों को सुविधाए देने की मांग की है वहीं क्षेत्र के खेल प्रेमीयो ने कहा इस वर्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित है लेकिन अभी तक खेल कैंप ना खोल जाना एक गंभीर मामला है वही चंपावत के उप क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया विशेष प्रमुख
सचिव खेल अमित सिन्हा के द्वारा नया शासनादेश जारी कर दिया है नए आदेश के तहत अब दुबारा से खेल प्रशिक्षकों से जल्द आवेदन मांगे जाएंगे इसके बाद योग्यता के हिसाब से खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे बिष्ट ने बताया कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक के मानदेय में वृद्धि एवं चयन प्रक्रिया का पुन: निर्धारण किया जाएगा उन्होंने कहा पूरे प्रदेश
में विभिन्न खेलों में 279 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी इसके बाद खेल कैंपों को हर वर्ष की भांति सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा उन्होंने बताया इस बार प्रशिक्षकों को 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारा जा सके बिष्ट ने कहा खेल कैंप में खिलाड़ियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं दी जाएगी