पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम चम्पावत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम चम्पावत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

स्थान:चम्पावत
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के चंपावत पहुंचने पर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस कैंप कार्यालय चंपावत में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन उत्तराखंड के

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जनपद चंपावत आगमन पर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता व निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में बैठक का आयोजन किया । तथा पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को नई

जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गई वहीं पूर्व विधायक ने कहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन इस समय प्रदेश के भ्रमण पर है उन्होंने कहा संगठन का पहला उद्देश्य कांग्रेस से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी तथा अन्य लोगों को एकजुट करना है उन्होंने कहा आगामी होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव तथा निकाय

चुनाव को कांग्रेस काफी गंभीरता से ले रही उन्होंने कहा कांग्रेस इस बार पंचायती व त्रिस्तरीय चुनाव को जीतेगी वहीं उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियो को सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट करने को कहा इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी , नगर अध्यक्ष सौरभ शाह , पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल , पीसीसी सदस्य चतुर सिंह मेहता , उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी , प्रवक्ता महेश ढेक , नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी , मंडल अध्यक्ष कमल सिंह भंडारी , जिला उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल , रमेश चन्द्र जोशी , कमल सिंह बिष्ट , केदार सिंह सामंत , मुकेश राम आदि उपस्थित रहे