
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पांडे तथा गोपाल कुमार प्रमुख जिलाधिकारी कंचनपुर (नेपाल) की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई। भारत की ओर से जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा प्रमुख एजेंडा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मध्य नजर अंतर्राष्ट्रीय सीमा वास्तविक मतदान से 72 घंटे पहले सील किए जाने, भारतीय मतदाता पहचान पत्र रखने वाले नेपाली नागरिकों, नशीली दावाओं, प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी, मानव तस्करी और जघन्य अपराधों के मामले, स्थानीय कानून और व्यवस्था के मुद्दे आदि के संबंध में सहयोगी


एजेंसियों के बीच समन्वय, पेड़ों की अवैध कटाई, शारदा नदी द्वारा भूमि कटाव के कारण वन भूमि की सुरक्षा, भारत नेपाल मैत्री बस सेवा, टनकपुर बैराज रखरखाव संबंधी मुद्दे, काली नदी में रिवर राफ्टिंग, और अन्य साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, निचले इलाकों और तटबंधों की सुरक्षा के लिए शारदा नदी ड्रेंजिंग/प्रशिक्षण कार्य* आदि बिंदु रखे गए। नेपाल आगमन पर नेपाल की कंचनपुर के प्रमुख जिल्लधिकारी द्वारा भारत के अधिकारियों का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी चंपावत द्वारा नेपाल के जिल्लाधिकारी का नेपाल में बैठक आमंत्रित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।जिलाधिकारी चम्पावत द्वारा बैठक में भारत में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न करने की अपील की गई। नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण आस्वस्थ किया गया कि भारत में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता में नेपाल की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

इस हेतु उच्च अधिकारियों के मध्य सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।बैठक दोनों देशों के बीच एक दूसरे को पूर्ण सहयोग के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान किए जाने की सहमति बनी।मतदान दिवस के 72 घंटे पूर्व सीमा सील की जाती है। इस दौरान अति आवश्यकिय मेडिकल इमरजेंसी हेतु उप जिला अधिकारी टनकपुर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ताकि नेपाल में स्वास्थ्य इमरजेंसी हेतु विशेष पास जारी हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णागिरि मिले व ब्रह्मदेव मेले में आपसी सहयोग के साथ मेले आयोजित होंगे। इस हेतु दोनों देश के अधिकारी एक दूसरे को सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ आपसी सहयोग करेंगे।नेपाल की ओर से नेपाल के अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का मुद्दा भी रखा गया।

जिलाधिकारी चंपावत ने बताया कि उत्तराखंड 2025 तक नशा मुक्त हेतु कार्य किये जा रहे हैं। और कंचनपुर के प्रमुख जिलाधिकारी ने भी कहा कि कंचनपुर को भी नशा मुक्त हेतु कार्य किया जा रहे है। दोनों देश के बीच अधिकारियों में सहमति बनी कि दोनों देशों के बीच नशा मुक्त के लिए मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु कार्य किया जाएगा। तथा चंपावत और कंचनपुर को नशा मुक्त किया जा सके।बैठक में भारत नेपाल मैत्री बस संबंधी मामले के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत ने कहा कि इस संबंध में परिवहन विभाग व नेपाल के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय से कार्य किया जाएगा।बैठक में दोनों देशों के मध्य में महाकाली में रिवर राफ्टिंग की आयोजन पर चर्चा की गई इस संबंध में जिलाधिकारी चंपावत द्वारा कहा गया कि संयुक्त रूप से दोनों देशों में पर्यटन गतिविधियों को बधाई जाने हेतु महाकाली में रिवर राफ्टिंग संचालन हेतु अपने-अपने स्तर से उच्च स्तर पर पत्राचार की कार्यवाही हेतु कार्य करेंगे


ताकि दोनों देशों में पर्यटन गतिविधियां हो सके।बैठक में सिंचाई विभाग भारत की ओर से बनबसा डैम में एकत्रित आईबीएम को नदी से निकाले जाने की बात रखी गई। जिससे डैम भी सुरक्षित रहे और भारत में मानव बस्ती को भी नुकसान ना हो। इस संबंध में आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा ताकि रिवर ट्रेनिंग की जा सके।नेपाल के दो धारा चांदनी वार्ड नंबर 3 में हाथियों से फसल को हो रहे नुकसान के मामले में नेपाल के अधिकारियों द्वारा बात रखी गई।


