
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोट -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

चंपावत मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी से प्रदीप टम्टा को टिकट मिलने पर खुशी जताई है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार को लेकर कमर कस ली है।


बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार करेंगें और जीत दर्ज करेंगे।

कठायत ने कहा कि इस बार सभी मतदाताओं ने मन बना लिया है कि बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर प्रदीप टम्टा को टिकट दिए जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का अभार जताया।

इस मौके पर महामंत्री निर्मल तड़ागी, नगर अध्यक्ष निरज वर्मा, उमेश खर्कवाल, अशोक वर्मा, आशा देवी, मोहन सिंह अधिकारी, बालादत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, कमल भंडारी, केदार सामंत, मुरलीधर जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



