किच्छा: महिला कांग्रेस के बैनर तले आयोजित हुआ नारी न्याय यात्रा कार्यक्रम

किच्छा: महिला कांग्रेस के बैनर तले आयोजित हुआ नारी न्याय यात्रा कार्यक्रम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा में महिला कांग्रेस के बैनर तले नारी न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

किच्छा में आयोजित नारी न्याय सम्मेलन यात्रा कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, प्रदेश महासचिव सुनीता कश्यप, नगर अध्यक्ष सिमरनजीत कौर ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी, विकास विरोधी नीतियों, महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता को जागरूक किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जनता को जागरूक करने उद्देश्य से उधम सिंह नगर के प्रत्येक नगर, प्रत्येक वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं ने पोस्टर बैनर के साथ पदयात्रा निकालते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव में महिला कांग्रेस अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।