चंपावत: लोकसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा भाजपा प्रत्याशी :पूर्व विधायक फर्त्याल

चंपावत: लोकसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा भाजपा प्रत्याशी :पूर्व विधायक फर्त्याल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-लोहाघाट

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को लोहाघाट विधानसभा का संयोजक बनाया है

जिसके लिए फर्त्याल ने मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को धन्यवाद दिया पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा लोकसभा सीट के लिए पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी लोहाघाट विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए जुट जाएंगे

फर्त्याल ने कहा लोहाघाट विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलवाई जाएगी तथा लोहाघाट विधानसभा के प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तराखंड की सभी पांचो सीट पर भाजपा अपना परचम लहराएगी तथा नरेंद्र भाई मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे जनता मोदी को वोट देने का मन एक बार फिर से बना चुकी है