

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट भगवान सिंह

स्थान पौड़ी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संभावित 3 फरवरी को मंडल मुख्यालय पौड़ी दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गया है, इसी के मध्य नजर आज जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने पत्रकार वार्ता की।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित मंडल मुख्यालय पौड़ी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गया है उन्होंने बताया

कि मुख्यमंत्री मंडल मुख्यालय दौरे के दौरान 4 सो 50 करोड से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरे वे रांसी स्टेडियम व देश के प्रथम CDS बिपिन रावत की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।


उन्होंने बताया कि इस दौरान 20 हजार लोगों के पौड़ी पहुंचने की उम्मीद है। जिनकी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आसपास के ब्लॉकों से आम जनता को मंडल मुख्यालय पौड़ी में लाने के लिए 1 हजार से अधिक वाहन अधिकृत किए गए हैं।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए लंच की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।


