रामनगर : दुखद डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम

रामनगर : दुखद डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -ब्यूरो रिपोट

स्थान – रामनगर

रामनगर विकास खण्ड से दुखद खबर है जहाँ ग्राम करनपुर अपने घर जा रहे बाइक सवार होटल कर्मी मंडी गेट पर डंपर की चपेट मे आ गया। हादसे में होटल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

मनोज सिंह अधिकारी (49) पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी निवासी ग्राम करनपुर रामनगर बेतालघाट में एक होटल में काम करता था। दो दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया

कि बुधवार शाम सवा छह बजे के आसपास होटल कर्मी बाइक पर बाजार से अपने घर जा रहा था। जब वह मंडी गेट पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे डंपर से उसको टक्कर मार दी।

वहीं स्थानीय होटल कर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया

कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।