
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट- संजय कुंवर

स्थान – जोशीमठ

सूबे के पहाड़ी जिलों में आज एक बार फ़िर से मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है,सुबह से ही जोशीमठ क्षेत्र में बादलों ने डेरा डाला हुआ है, तो वहीं नीति माणा घाटी के उच्च हिमालई क्षेत्र में एकबार फिर सुबह से बर्फबारी शुरु हो गई है


, आप इन तस्वीरों में देख सकते है ये बर्फ से ढकी हुई तिब्बत बॉर्डर से सटी हुई सीमांत क्षेत्र जोशीमठ की स्पीति वैली के नाम से जानी जानें वाली जनजाति बाहुल्य ऋतु प्रवासी मलारी नीति घाटी का नजारा है, यहां मलारी क्षेत्र में आज सुबह से ही जबरदस्त हिमपात हो रहा है, बर्फबारी के बाद घाटी का सुंदर नजारा काफी दिलकश नजर आ रहा है,

हालांकि इन दिनों यहां ऋतु प्रवासी गांवों के परिवार निचले गंगाड क्षेत्र में गीष्मकालीन प्रवास पर चले गए है, लेकिन मलारी से लेकर देश के अंतिम गांव नीति घाटी तक होम स्टे से स्वरोजगार चलाने वाले सीमांत के लोगों के लिए ये बर्फबारी किसी वरदान से कम नही है,

वाइब्रेट विलेज में इस तरह की बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है, ऐसे में ये बर्फबारी नीति घाटी के लोगों को आजीविका संचालन का एक अवसर दे रही है, पर्यटकों को इन दिनों विंटर में उत्तराखंड की इस मिनी स्पीति घाटी का दीदार करने जरूर आना चहिए,



