देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चार राज्यों के आए चुनाव परिणामों को लेकर खुशी जाहिर की है। दोनो नेताओं ने कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार से केंद्र में सरकार बनाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता केवल मोदी जी की गारंटी पर ही भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने सत्ता में वापसी की है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम भारी बहुमत से जीते हैं तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि यह इस बात की ओर इंगित करता है कि देश की जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को समझ गई है।

केंद्र में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।चार राज्यों के विधानसभा परिणाम से उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ईश्वर प्रदत्त सभी शक्तियां मोदीजी के साथ हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा केंद्र और राज्य में देश की जनता विकास चाहती है। महेंद्र भट्ट ने कहा इस चुनाव परिणाम के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी 8 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जाएगी।