हरिद्वार:  नवोदय नगर के रहवासियों ने सांसद और विधायक का किया पुतला दहन

हरिद्वार: नवोदय नगर के रहवासियों ने सांसद और विधायक का किया पुतला दहन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के नवोदय नगर में घनी आबादी के बीच निर्माणाधीन कुष्ठ आश्रम के स्थानांतरण को लेकर को लेकर धरना दे रहे लोगों ने नवोदय नगर चौक पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान,हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निंशक का पुतला दहन किया।

इस मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि लगातार 15 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, लेकिन चुनै हुए जनप्रतिनिधि कानों में रुई डालकर बैठे हैं, और सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द किया जा रहा है,

घनी आबादी के बीचोंबीच कुष्ठ आश्रम बन रहा है, जो कि न्याय संगत नहीं है,कुष्ठ आश्रम आबादी से दूर बनना चाहिए,यह भाजपा सरकार की हठधर्मिता है ,पूरे प्रदेश में तानाशाही चल रही है,

आज इन जनप्रतिनिधियों ने पूरे नवोदय नगर,एंव आसपास की कलोनियो का सुख चैन छीन लिया है।रहवासियों को बिना बताए,घनी आबादी के बीचो बीच कुष्ठ आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है।जिसको बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा।