हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढों को लेकर व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढों को लेकर व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढे को लेकर व्यापार मंडल ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एक दिन पहले सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित होकर हुई शिक्षक की मौत के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।हल्द्वानी में सड़कों में गड्ढों को लेकर व्यापार मंडल गुरूवार को घरना प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल ने आज सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। नैनीताल रोड में गड्ढों पर पेड़ लगाकर व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हल्द्वानी शहर अब बन गया है हादसों का शहर

व्यापारियों ने कहा कि हल्द्वानी शहर अब हादसों का शहर बन गया है। लोगों का कहना है कि यहां मौत के बाद भी विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। बता दें कि हल्द्वानी में आए दिन सड़क पर गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। जिस से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

व्यापार मंडल ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर की सड़कों में गड्ढे नहीं भरे गए तो उग्र आंदोलन होगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक महिला की गड्ढे के कारण मौत हो गई थी। बीते दो दिन पहले भी एक शिक्षक की गड्ढे से अनियंत्रित होकर दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है।