अल्मोड़ा…. जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत –

अल्मोड़ा…. जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत –

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश परिहार, उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत, महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी ने जीत दर्ज की। चुनाव समिति जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता भानु तिलारा ने बताया कि 276 मतदाताओं में से 259 ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जबकि 17 मतदाता अनुपस्थित रहे। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता महेश परिहार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को 64 मतों से हराया।

महेश परिहार को 150 मत मिले, जमन सिंह बिष्ट को 86 मत मिले। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी केवल सती ने 21 मत प्राप्त किए। अध्यक्ष पद पर 2 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी कवीन्द्र पंत ने 130 मत प्राप्त किए, कुंदन सिंह लटवाल ने 96 और दीवान सिंह लटवाल ने 24 मत प्राप्त किए। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी विजयी रही उनको 156 मत मिले। प्रतिद्वंदी अमिता चौधरी को 96 मत मिले। सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार डैनी, पुस्तकालयाध्यक्ष लवली दस्पा, उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारणी सदस्य के लिऐ 7 चुनाव मैदान में थे।

जिसमें विवेक तिवारी,सुनील तिवारी, रमा शंकर नैनवाल,पल्लव घस्याल, सुनील कुमार ग्वाल विजयी रहे। चुनाव बार काउंसिल के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोंरगा के देख रेख में संपन्न हुए। चुनाव सम्पन्न करने में चुनाव समिती के अध्यक्ष भानु तिलारा, भगवती प्रसाद पाण्डे,बैभव पाण्डे,त्रिभुवन शर्मा,संतोष पंत,विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार अधिवक्ताओं मौजूद रहे।