उद्यान विभाग पेड़ लगाने को कर रहा है प्रोत्साहित

उद्यान विभाग पेड़ लगाने को कर रहा है प्रोत्साहित

रुड़की

रुड़की उद्यान एवं खाद्य प्रसारकर्ण विभाग द्वारा बरसात के चलते आम अमरूद सहित कई तरह की फसलों के पेड़ लगाने के लिए किसानों के साथ साथ आमजन को भी प्रोत्साहित कर रहा है


उद्यान विभाग के प्रभारी राजेश प्रसाद जसोला के मुताबिक बरसात के मौसम में क्षेत्र के किसानों के साथ साथ अन्य लोगो को ज्यादा से ज्यादा फलदार पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति यदि कोई भी पाँच फलदार पेड़ लगता है तो उसे उद्यान विभाग की तरफ से यह पाँच पौधे निशुल्क दिए जाएंगे वही अगर वह कोई बड़ा बाग लगाना चाहता है

तो उसे सरकार की तरफ से प्रोत्साहन सशि भी दिलवाई जाएगीऐसा इस लिए किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं जाए जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिल सके जसोला ने यह भी बताया कि यह योजना स्टॉक रहने तक ही जारी रहेगी इस लिए किसान और बागबानी लगाने के इच्छुक लोग जल्द से जल्द उद्यान विभाग के कार्यलय से पौधे प्राप्त कर सकते है और अगर किसी तरह की जानकारी लेनी होगी तो वह भी कार्यलय से प्राप्त कर सकते है