

स्थान : देहरादून

नगर निगम प्रशासन ने ऐसे 9 बड़े प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने गलत सेल्फ एसेसमेंट किया है। नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल ने बताया कि लगातार टैक्स जमा करने के लिए लोग अवेयर हो रहे हैं। समय पर टैक्स जमा करने पर छूट का फायदा भी दिया जा रहा है।


शुरुआत में सभी टैक्सपेयर से सेल्फ एसेसमेंट कर टैक्स जमा करने को कहा जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार लोग गलत एसेसमेंट कर टैक्स जमा करते हैं। ऐसे में सभी सेल्फ एसेसमेंट का सत्यापन किया जा रहा है। जिसके बाद उन से 4 गुना टैक्स वसूला जाएगा। आपको बता दें कि 9 भवन स्वामियों को नोटिस भी भेजा जा चुका है। नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा करने के लिए सेल्फ एसेसमेंट करने के दौरान गलत मूल्यांकन करने पर 9 भवन स्वामी को नोटिस भेजा गया है।


अधिकारियों के अनुसार 4 गुना भवन कर की वसूली की जाएगी वहीं अगर बात करें नगर निगम में 2014 में कुल 55, 400 टेक्सपेयर थे जबकि इनकी संख्या अब 10,12040 हो गई जिससे नगर निगम को 75 करोड टैक्स वसूली की उम्मीद है। ऐसे में नगर निगम गलत एसेसमेंट कर टैक्स जमा करने वालों पर लगाम कसने को तैयार है।



