

लोकेशन–बुग्गवाला
( उत्तराखंड)

रिपोर्ट–रामपाल सैनी

खबर बुग्गावाला के नौकराग्रांट गांव से है जहां पर पीड़ित सतपाल सिंह ने अपने गांव वासियों के साथ पहुंचकर उप जिला अधिकारी भगवानपुर को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सर्वजनिक आम रास्ता लगभग 7 फुट चौड़ा है जिस रास्ते से आसपास के सभी लोग चलते हैं परंतु विपक्षी अपनी ताकत तथा बदमाशी के बल पर सर्वजनिक आम रास्ते में अपना निजी प्राइवेट हेड पंप लगा रहा है


जिसका हमारे द्वारा विरोध करने पर हमारे घर में घुसकर मेरे बच्चों व धर्मपत्नी से मारपीट की गई जहां पर होने घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है पीड़ित की तहरीर के आधार पर बुग्गावाला थाना प्रभारी मनोज शर्मा द्वारा मौके पर जाकर कार्यों को रुकवा दिया था जिसके बाद विपक्षी दल ने फिर से कार्य शुरू करवा दिया जिसमें आज फिर पीड़ित सतपाल सिंह द्वारा एसडीएम भगवानपुर के यहां जाकर इस मामले से अवगत कराया जहां पर एसडीम भगवानपुर द्वारा आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे द्वारा थानाध्यक्ष बुग्गावाला को निर्देश दे दिया है कि कार्य को रुकवा कर जांच की जाए।



