बिजली घर में धरने पर बैठे ग्रामीणों पर आपूर्ति ज़बरन बाधित कराने का आरोप निकला झूठा

बिजली घर में धरने पर बैठे ग्रामीणों पर आपूर्ति ज़बरन बाधित कराने का आरोप निकला झूठा

संवाददाता- सुमित कश्यप
लक्सर (उत्तराखंड)

लक्सर में बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा बिजली घर में ही धरना दे रहे ग्रामीणों पर जबरन विद्युत आपूर्ति बाधित कराने का आरोप झूठा निकला दरअसल लक्सर क्षेत्र में कई मर्तबा विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी क्षेत्रवासियों ने जब विद्युत विभाग के एक अधिकारी से इसका कारण जानना चाहा

तो उसने बिजली घर में अपनी कुछ मांगों को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की आपूर्ति को जबरन बंद कराया गया है वहीं उप जिला मजिस्ट्रेट और धरनारत ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है

जिसे मरम्मत के बाद सुचारू कर दिया गया था वहीं उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दूरभाष के जरिए वार्ता के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा जबरन विद्युत आपूर्ति बाधित कराने की बात को गलत ठहराया है !